बेगूसराय भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा किया गया गरीब कल्याण सम्मान समारोह

Share this

बरौनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 साल पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनैना देवी के नेतृत्व में आज बिहार सरकार भवन बरौनी-1 के प्रांगण में महिला जनप्रतिनिधियों,महिला उद्यमियों एवं सेवा सुशासन गरीब कल्याण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमे कुल 150 आँगनवाड़ी सेविका,सहायिका,आशा बहु एवं महिला जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 8 साल से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।


मौके पर निवर्तमान विधानपार्षद श्री रजनीश कुमार,जिला अध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार,वाणिज्य मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक गौतम,जिला मंत्री शालिनी देवी,बबलेश जी,आईटी सेल संयोजक राम प्रकाश झा,सुभाष दा,बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,अनुराधा झा,रंजना झा समेत महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

v

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *