पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में आज जुम्मे के नमाज के बाद नमाज़ियों ने हिंसक प्रदर्शन

Share this

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में आज जुम्मे के नमाज के बाद नमाज़ियों ने हिंसक प्रदर्शन किया।आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस फायरिंग में 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोगों को गोली लगी है जिनका इलाज़ जारी है।नमाज़ी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। SSP समेत 3 पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। रांची में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया जो अपने निजी दौरे पर रांची गए हुए थे।पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया। इस घटना से हिंदू संगठनों का गुस्सा भी भड़क गया और वे सड़कों पर उतर आए। रांची में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सुविधा कल सुबह 6 बजे तक बंद कर दी गई है। रांची में जुमे की नमाज के बाद आतंकियों ने बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन जी पर हुए हमला पर बिहार सरकार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित राज्य के सभी भाजपा के मंत्रियों और नेताओं सहित बेगुसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
सभी ने झारखंड सरकार से मांग की है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *