बड़ी ख़बर राजधानी पटना के सिविल कोर्ट से जहां कोर्ट में जोरदार धमाका हुआ हैं। इस धमाके में अगमकुआं थाना के दारोगा घायल बताए जा रहे है। धमाके से कोर्ट सहित आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस ने बरामद बम को कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लाएं थे की कोर्ट हाजत के बगल में एपीओ कार्यालय में विस्फोट हो गया।
विस्फोट में दारोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हैं। घायल दारोगा को इलाज के लिए फौरन पीएमसीएच ले जाया गया। हादसे में घायल होने वाले दारोगा का नाम सुधीर कुमार है। वो कोर्ट में सबूत के तौर पर बम लाए थे, वो बम को लेकर अभियोजन कार्यालय में पहुंचे थे। लेकिन अभियोजन दफ्तर में ही बम में धमाका हो गया।फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर ही है। कोर्ट परिसर में बम विस्फोट की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम पुलिस और कोर्ट ने गठित किया हैं।
