कुर्था स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जिया उल हक ने किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी बकरीद पर्व में आपसी सौहार्द बनाकर पर्व मनाऐं।
किसी प्रकार के हुड़दंग ना करें प्रशासन आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वाले को पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू मुसलमान सभी हम लोग आपस में भाई भाई हैं ।
बकरीद पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, किसी प्रकार के हुड़दंग ना करें। सौहार्द आपस में बनाए रखें।

इस मौके पर राजद नेता विनय कुमार दरोगा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, माले नेता अवधेश यादव ,धमौल पंचायत के पूर्ब मुखिया अरसद करीम समेत कई बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।
