संवादाता शुभम तिवाड़ी की रिर्पोट।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं के आरसीपी सिंह की कई जगहों पर संपत्तियों और भ्रष्टाचार के आरोप के बाद से ही बिहार में राजीनीतिक हलचल मची हुई थी।
उन्होंने शनिवार की देर शाम नालंदा जिले के मुस्तफापुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने नई पार्टी बनाने का भी संकेत दिया है।गौरतलब है कि शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू ने पार्टी के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आरसीपी सिंह पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर जवाब मांगा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्र भेजकर आरसीपी सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की थी।
