खुसरूपुर।नगर में गणेश उत्सव के मौके पर दो स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। सुबह और शाम को प्रतिमाओं की पूजा करने वालों की भीड़ लगी हुई है।
प्राचीन काल से गणेश स्थान में स्थापित होते आ रहे प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित हैं वहीं स्टेशन रोड में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
प्रतिमा के बाहरी इलाके भव्य पंडाल एवं सजावट से लोग आकृष्ट हो रहे हैं। पंडालों में दिनभर भजन-कीर्तन के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
श्रद्धालु पूजा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया के गगन भेदी नारे लगा रहे हैं। संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
पूजा व्यवस्था में किस्टो कुमार गुप्ता,अशोक कुमार वर्मा,राघव टिबड़ेवाल,पंकज जायसवाल,मिंचू गुप्ता सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
