गन्ना उद्योग मंत्री के पद से कार्तिक कुमार ने बुधवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी। कार्तिक कुमार अब राज्यमंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे। अब गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है। बता दें कि अपहरण के मामले में कार्तिक कुमार पर एफआईआर दर्ज है। इस मामले में कोर्ट ने उनपर वारंट जारी किया है। इस दौरान बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्हें राजद कोटे से मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कानून मंत्री बनाया गया था। इससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था। भाजपा उनसे इस्तीफे की लगातार मांग कर रही थी। इस बीच उन्होंने कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं।
किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
Contact Us 9470065061