अब जेल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं

Share this

Shankhnaad times: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में चर्चित हनी राज हत्या मामले में आरोपी अशोक राय की शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल में बंंद अशोक की तबीयत खराब होने के बाद पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती करवाया था।

अशोक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक, हनी राज हत्या के मामले में पुलिस ने अशोक को दो सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया था। बयाया जाता है कि शुक्रवार को इसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, पुलिस ने इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात इसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, इसमे कई लोगों को चोट आई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है। उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्यायिक हिरासत में इसकी जमकर पिटाई की है, इससे इसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अशोक से मिलने तक नहीं दिया।

Related Posts

02 अक्टूबर को विद्यापति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती पर मनाया जायेगा जय जवान जय किसान दिवस : अजय वर्मा

पटना, 28 सितंबर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच इस वर्ष लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह “जय जवान जय किसान” दिवस के रूप में मनायेगा। जयंती समारोह का…

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *