पू र्वी चंपारण,09 फरवरी(हि.स.)। जिला पुलिस के इनपुट पर जिले का कुख्यात चंदन राम और उसके एक शार्गिद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चंदन एक सीरियल किलर है। उस पर दर्जनों मामले दर्ज है,जिसमे 6 से ज्यादा हत्या के मामले है।
हाल में ही मोतिहारी शहर में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके दिल्ली में होने की सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने धर दबोचा है।बताया गया है,कि वह दिल्ली से ही फोन कर लोगो से अवैध वसूली कर रहा था।
बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी चंदन को रोका तो उसके सहयोगी सुंदर ने दिल्ली पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते बताया कि दोनों अपराधियो को पूछताछ और रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं।
किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
Contact Us 9470065061