पटना के नदी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने किया।
नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने होली पर्व को अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी। कहा होली एक ऐसा पर्व है,जो टूटे हुवे रिश्ते को जोड़ता है।
होली पर्व में एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
अगर शरारती तत्व लोग आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम करता है तो थाना में तुरंत सूचना दें कारवाई की जाएगी। वहीं होली के बाद 27 मार्च को सबलपुर से सती चौड़ा जुलूस भव्य रूप से निकलता है उस पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
मौके पर जगत नारायण सिंह, मुखिया मोजीपुर मोहन मुरारी, जगेश्वर राय, प्रवीण कुमार, कमलेश पासवान, राजन पासवान, अनिल राज आदि मौजूद रहे।
