पटना, जक्कनपुर थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
थाना अध्यक्ष एच एन सिंह की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि जक्कनपुर थाना से मीठापुर, गौरेया मठ, जय प्रकाश नगर, विग्रहपुर, रामलखन पथ, करबिगहिया से चलते हुए बाइक से सभी पुलिस कर्मी जक्कनपुर थाना साथ पहुंचे।
कुछ दिन पहले होली के अवसर पर थाना अध्यक्ष द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया था।
उसके बाद एक वीडियो क्लिप के माध्यम से थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों को पुलिस से डर होना चाहिए और समाज के लोगों में पुलिस पर भरोसा होना चाहिए।
शंखनाद टाइम्स की ओर से आप सबों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
