पटना:- बायपास रोड जो रामकृष्ण नगर पर दुखद दुर्घटना हुई, ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है की युवक हिलसा का रहने वाला था। पटना में ई रिक्शा चलाने का काम करता था।
आम जनता काफी अक्रोश में दिख रही थी। ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।
भीड़ के द्वारा ट्रक फूंकने का भी प्रयास किया गया।
प्रशासन समाचार संकलन तक मौके पर नहीं पहुंची थी।
ये दुर्घटना जहां हुई ,ये क्षेत्र कंकड़बाग थाना अंतर्गत आता है।
पुलिस प्रशासन नहीं आने के कारण यातायात भी बाधित है।

बताया जाता है इस तरह की तीसरी दुर्घटना यहां हुई।
