डीएम ने फतुहा प्रखण्ड के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण; आम लोगों से फीडवैक प्राप्त किया।

Share this

आम जनता के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का डीएम ने दिया निदेश

विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, पदाधिकारीगण सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंः डीएम

पटना, शनिवार, दिनांक 14.09.2024ः- जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज फतुहा प्रखण्ड में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आम लोगों से फीडबैक प्राप्त किया तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर ऑन द स्पॉट समाधान भी किया। उन्होंने अंचल, प्रखंड, बाल विकास परियोजना, निबंधन एवं बन्दोबस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी द्वारा फतुहा थाना में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी की भूमि विवाद संबंधित शनिवारीय बैठक का भी निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित लोगों से वार्ता भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों के प्रभारी पदाधिकारियों को सरकार के निदेशों के अनुसार जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निदेश दिया। सभी पदाधिकारियों को वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

यह एक पूर्व-निर्धारित निरीक्षण था।

  1. डीएम डॉ. सिंह द्वारा प्रखण्ड कार्यालय, फतुहा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहाँ स्थित लोक सेवा केंद्र, आपूर्ति कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, कृषि, सांख्यिकी, सहकारिता, कल्याण, मनरेगा सहित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गयी। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही प्रखण्ड-स्तरीय कर्मियों की वेतन निकासी होगी।
  2. विदित हो कि प्रखंड कार्यालय, फतुहा का इससे पूर्व निरीक्षण वर्ष 1999 में तत्कालीन जिलाधिकारी, पटना द्वारा किया गया था।
  3. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, फतुहा श्री सुनील कुमार द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में विभिन्न तथ्यों को लाया गया।
  4. प्रखण्ड कार्यालय, फतुहा के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विभिन्न सेक्शन के कार्यों का अवलोकन किया। डीएम डॉ. सिंह ने आरटीपीएस, स्थापना, अंकेक्षण, लेखा, नजारत, आपूर्ति, कल्याण, सेवापुस्त का संधारण, आकस्मिक अवकाश पंजी, अनुक्रमणिका पंजी, रोकड़ बही, लोक सूचना का अधिकार सहित विभिन्न पंजियों को देखा तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया।
  5. डीएम डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना सहित सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को ससमय निष्पादित करने का निदेश दिया।
  6. डीएम डॉ. सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय अन्तर्गत सभी कर्मचारियों एवं कार्यालय परिचारियों का सेवापुस्त अद्यतन संधारित रखने का निदेश दिया। उन्होंने अवकाश लेखा, कर्म पुस्त में मासिक लेखा एवं सेवा अभिलेख को नियमित रूप से अद्यतन करने का निदेश दिया।
  7. डीएम डॉ. सिंह ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वीकृत बल के विरूद्ध रिक्ति के आलोक में पत्राचार करने का निदेश दिया।
  8. डीएम डॉ. सिंह द्वारा अंचल कार्यालय, फतुहा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दाखिल खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमणवाद, मापीवाद, भूमि विवाद निराकरण हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन सहित विभिन्न बिन्दु पर समीक्षा की।
  9. विदित हो कि अंचल कार्यालय, फतुहा का इससे पूर्व निरीक्षण वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी, पटना डॉ. एन सरवन कुमार द्वारा किया गया था।
  10. अंचलाधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि अंचल अंतर्गत कुल 16 हल्का है।
  11. डीएम डॉ. सिंह द्वारा दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नापीवाद एवं अतिक्रमण वाद के सबसे पुराने मामलों की समीक्षा की गयी एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
  12. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आरटीपीएस के अंतर्गत आवेदनों के एक्सपायरी की संख्या शून्य रहनी चाहिए। निर्धारित समय-सीमा के अंदर आम जनता को सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
  13. डीएम डॉ. सिंह द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय, फतुहा-दनियावॉ का निरीक्षण किया गया एवं महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती अर्चना सिन्हा द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में विभिन्न तथ्यों को लाया गया। परियोजना अंतर्गत दो प्रखंड फतुहा एवं दनियावॉ शामिल है। कुल 268 आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है जिसमें फतुहा प्रखंड में 190 तथा दनियावॉ प्रखंड में 78 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आधार पंजीकरण, परवरिश योजना, गोद भराई कार्यक्रम, अन्नप्राशन कार्यक्रम तथा टीएचआर दिवस का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने का निदेश दिया
  14. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि प्रखण्ड स्तरीय कार्यालयों में सामान्यतः कार्यालय-प्रबंधन की स्थिति अच्छी पाई गई। उन्होंने आम लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निदेश दिया।

विदित हो कि डीएम डॉ. सिंह द्वारा नियमित तौर पर जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय कार्यालयों- अनुमंडलों, कोषागारों, प्रखंडों तथा पंचायतों- का निरीक्षण तथा कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

    लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

    भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

    मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *