Share this
रविवार की रात के तीन बजे के आसपास नेपाल के धनुषा जिला प्रहरी कार्यालय परिसर में अवस्थित हिरासत कोठरी से नौ कैदी फरार हो गए।
सुवह पांच बजे जबइसकी जानकारी मिली, तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयी। जिले के सभी पुलिस चौकी फरार कैदी को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चला रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा के नये भवन में हिरासत कोठरी के भेन्टिलेशन के रोड की छड़ को काटकर दस फीट ऊंची दिवाल को फांद कर भागने में सफल रहा।
फरार कैदी में अमित कुमार झा,रंजीत मण्डल,रोशन मण्डल,भास्कर यादव,विशाल मुखिया नशीली दवा के आरोप में हिरासत में बंद थे। इसी तरह सुमित मेस्तर,मनीष मण्डल,विक्की कार्की,सत्यम झा अभद्र व्यवहार के कारण हिरासत में बंद थे।
इस घटना की पुष्टि डी.एस.पी. रंजन वाले ने की है। धनुषा के एस.पी. भुवनेश्वर तिवारी पत्रकारों कोई प्रतिक्रिया से बच रहे हैं।
पुलिस द्वारा चलाए गए चर्च आपरेशन में फरार चार कैदी पुलिस के पकड़ में आ गया है। पुलिस ने बैदेही स्टेशन के पास लखौरी गांव के पास धान के खेत से नशीली दवा में गिरफ्तार किए गये विदेह नगरपालिका 7 के 24बर्षीय रोशन कुमार मंडल,सिरहा नगरपालिका 13 का 33बर्षीय भास्कर यादव , जनकपुरधाम 4 के विक्की कार्की तथा रूपैठा के सत्यम झा को जनक चौक से सुवह में ही पुलिस की पकड़ आ गए।
बांकी पांच को पकड़ने के लिए पुलिस का सर्च आपरेशन जारी है।