मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के स्थानीय इनरवा ग्राम के वार्ड संख्या-9 निवासी राजेन्द्र राम की पत्नी समुन्द्री देवी(55) सोमवार की सुबह सर्पदंश की शिकार हो गई। स्वजन द्वारा इलाज हेतु उन्हें तत्काल स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार समुन्द्री देवी सोमवार की सुबह अपने आंगन स्थित चापाकल के आसपास साफ-सफाई कर रही थी, इसी क्रम में वह सर्पदंश की शिकार हो गई। इधर घटना के बाद स्वजन को रो रोकर बुरा हाल है।
