Share this
- बिहार के सभी जिलों से लगभग 456 खिलाड़ियों के साथ साथ 76 टीम प्रभारी और 16 तकनीकी पदाधिकारी लेंगे भाग
मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा आज दिन के 11बजे उच्च विद्यालय शंभुआड़, मधुबनी में बिहार राज्य (अंतरजिला) विद्यालय बॉलीवॉल अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
बताते चलें कि इस बार खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी सह आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा इसके सफल आयोजन हेतु व्यापक निर्देश दिए गए हैं। इसमें सभी प्रतिभागियों के सुगम आवासन की समुचित व्यवस्था करने और उनके खान-पान की उत्तम व्यवस्था के निर्देश शामिल हैं।
जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस पांच दिवसीय समूचे इवेंट के सफल आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इसके सफल आयोजन को लेकर कई कमिटियों का गठन भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्षा की संभावना के मद्देनजर समूचा इवेंट पंडौल से मधुबनी आने वाली मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित उच्च विद्यालय शंभूआड़, मधुबनी में आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। सभी खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था विद्यालय के परिसर में ही की गई है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी है कि इस आयोजन में बिहार के सभी जिलों से लगभग 456 खिलाड़ियों के साथ साथ 76 टीम प्रभारी और 16 तकनीकी पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।