नेपाल की आर्थिक मंदी का मुख्य कारण राजनीति अस्थिरता : वक्तागण।

Share this

सोमवार को नेपाल के जनकपुरधाम के राम बहादुर साह सेवा सदन के सभागृह में सोडेप नेपाल द्वारा “नेपाल में आर्थिक मंदी, राज्य पक्ष र कारक एवं समाधान को उपाय विषय” पर अंतर क्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेपाल में आर्थिक मंदी का कारण राजनीति अस्थिरता भी है। माओवादी जन युद्ध के बाद बड़े बड़े उद्योगपति उद्योग के प्रति उदासीन हो गये। दुसरी ओर नेपाल के आय का मुख्य स्रोत पर्यटन एवं मधेश का कृषि था।

मधेश के चावल,दलहन,तेलहन नेपाल से भारत निर्यात होता था। आज भारत से चावल,गेहूं,तेलहन,दलहन का आयात होता है। किसान को समय पर सिंचाई,खाद,बीज उपलब्ध नहीं होता है। सरकार द्वारा भारतीय उत्पाद पर अत्यधिक कर लगाने के कारण जरूरत की सामान उपभोक्ता भारत के सीमावर्ती कस्वो से खरीदकर लाते हैं, जिससे जनकपुरधाम सहित सीमावर्ती शहरों के व्यापार पर असर पड़ रहा है।

जनकपुरधाम सहित पूरे नेपाल के आधा दूकान की शटर खाली हो गया है। जनकपुरधाम में भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन भंसार के कड़े नियम, 25हजार से रूपये से अधिक नहीं लाने की अनुमति के कारण पर्यटक की संख्या में कमी आ रही है। कृषि क्षेत्र में विकास के लिए सिंचाई,खाद,
बीज की व्यवस्था सरकार कोकरना होगा। इस अंतर क्रिया कार्यक्रम में मधेश प्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सोहन साह, जनकपुरधाम वृहद विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश योगेन्द्र साह, जिला जन स्वास्थ्य कार्यालय धनुषा के प्रमुख उमेश प्रसाद यादव, समाजसेवी बिष्णु कुंवर, जसपा नेपाल के नगर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंबु प्रसाद साह, सोडेप नेपाल के निर्देशक सत्य नारायण साह,पूर्व अध्यक्ष सुनीता देवी,प्रो.हरे कृष्ण साह सहित लोगों ने विचार रखें।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    लूट एवम आर्म एक्ट के पांच अभियुक्त चढ़ा पुलिस ने हत्थे।

    बाढ़ से अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बेलछी। लूट एवम आर्म एक्ट के अवयुक्त के पांच आरोपी को पुलिस ने विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से…

    एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधा रोपण।

    बाढ़ से अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। बाढ़ नगर परिषद की ओर से प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत अभयान के तहत सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *