मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर जहां समस्या, वहां लोजपा कार्यकर्ता : डॉ विभय कुमार झा।

Share this

मधुबनी/सुमित कुमार राउत

नेपाल से छोड़े गए बारिश के पानी के कारण बिहार की नदियां उफान पर है। मिथिलांचल और सीमांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री चिराग पासवान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनके नक्शेकदम पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता भी चल रहे हैं।

युवा लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करने के लिए कहा गया है। उसी मुहिम में हम सब लगे हुए हैं। कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके स्वयं हमारे लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाया है। हम भी मिथिलांचल के गांवों में ऐसा ही कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हम स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के माध्यम से भी लोगों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। अभ्युदय के टीम को बाढ़ प्रभावित गांवों में सक्रिय कर दिया गया है। हमारे साथी लगातार लोगों तक राशन आदि की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    लूट एवम आर्म एक्ट के पांच अभियुक्त चढ़ा पुलिस ने हत्थे।

    बाढ़ से अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बेलछी। लूट एवम आर्म एक्ट के अवयुक्त के पांच आरोपी को पुलिस ने विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से…

    एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधा रोपण।

    बाढ़ से अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। बाढ़ नगर परिषद की ओर से प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत अभयान के तहत सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *