भाजपा मधुबनी ने किया सदस्य्ता अभियान हेतु समीक्षात्मक बैठक।

Share this

मधुबनी जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर झा ने तथा संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्म विभूषण हुकूदेव नारायण यादव, मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव, पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह राजनगर विधायक डॉ रामप्रीत पासवन, विधानसभा सचेतक सह बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर ‘बचौल’, जिला सदस्यता प्रभारी रणधीर खन्ना, बिहार प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ह्रदय नारायण ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृतुन्जय झा ने सदस्यता की गती बढ़ाने पर जोर दिया।
सदस्यता प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का जो संकल्प लिया था, उसको हर हाल में पूरा करने का मन्त्र सांसद अशोक यादव ने दिया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रभाशु झा, महेंद्र पासवान, वरुण सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी कुमारी, सदस्यता जिला टोली अजय भगत, प्रशांत ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मल्लिक, आईटी सेल जिला संयोजक सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, आईटी सहयोगी कन्हैया गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश टीम दीपक कल्याण, विजय मार्शल एवं सभी मण्डलों के अध्यक्ष मण्डलों के सदस्यता प्रभारी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    नेपाली तस्कर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ धराया।

    मधुबनी जिले के सीमांचल प्रखंड क्षेत्र लदनियां में आये दिन बेखौफ शराब सहित अन्य प्रबंधित मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं के तस्करी बड़े पैमाने पर होने का मामला सामने आया…

    बरदाही में हुआ गांधी विचार मंच का आयोजन।

    मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखण्ड अन्तर्गत बड़हरा बरदाही गांव में दो अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर समाजसेवी लाल देव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *