- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह कमला नहर से शव बरामद होने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया। दरअसल सुबह जब स्थानीय लोग नहर के रास्ते से गुजर रहे थे, तो संदेहास्पद स्थिति में नहर किनारे एक शव देखा गया। जिसके बाद शव को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पीएसआई सीमा कुमारी, विश्वनाथ कुमार, एएसआई मनीष कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
हालांकि शव का शिनाख्त नही हो सका है। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि मृत अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी की गयी है। शव को देखने से लगता है कि करीब तीन से चार दिन पहले का मृत्यु है।
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
