तेली समाज का शुभकामना आदान-प्रदान संपन्न।

Share this

जनकपुर

नेपाल तेली कल्याण समाज,धनुषा,जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड संख्या-7 द्वारा गुरुवार को दशहरा, दीपावली


छठ पर्व का शुभकामना आदान-प्रदान राम बाबू साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस शुभकामना कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के वन तथा पर्यावरण त्रिभुवन साह थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेपाल में खासकर मधेश में तेली की आवादी यादव के बाद सर्वाधिक है, लेकिन राजनीति में भागीदारी शून्य है।

इसका प्रमुख कारण समाज में एकता की कमी है। इसका प्रमुख कारण हमारी एकता की कमी है।जव तक हम एक नहीं होगें हम राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। वक्ताओं ने महिला शिक्षा पर जोड़ देने, दहेज़ प्रथा का उन्मूलन तथा गरीब छात्रों को सहायता करने सहित कई विषयों पर वक्ताओं ने अपनी अपनी राय रखी।


शुभकामना कार्यक्रम में मधेश प्रदेश केपूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा नेकपा एमाले के संसदीय दल के नेता भरत साह, संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के राज्य मंत्री अरविंद कुमार साह, पूर्व जिविस सभापति राम चरित्र साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय सलाहकार जगदीश साह, धनुषा जिला अध्यक्ष ललित साह, उपाध्यक्ष ई.शंभू साह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साह, हरिश्चंद्र साह, श्याम साह, अंबु प्रसाद साह, जानकी राम साह, परमेश्वर साह,राम बाबू साह, श्याम साह,निरज साह,राम किशोर साह सहित कई लोगों ने विचार रखें।
इस शुभकामना कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कारी साह सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    प्रेम प्रसंग में हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल।

    खजौली गुरुवार को जिले के खजौली थाना क्षेत्र के मरुकिया गांव स्थित एक कलमबाग में बरामद शव में थाना कांड संख्या-238/24 के नामजद आरोपी उसी गांव के पति पत्नी अनीता…

    दस सूत्री मांगों के समर्थन में जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन।

    खजौली मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्मीबाई जीविका संकुल संघ कार्यालय के समक्ष जीविका से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *