मधुबनी
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि मिट्टी तेल की आवंटन बहुत ही कम है। जिला के सभी जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को भी मुसीबत झेलनी पड़ रहा है।
लोग केरोसिन तेल के लिए जनवितरण प्रणाली दुकान पर जाकर वापस लौट रहे हैं। ऐसे परिस्थितियों में सरकार को केरोसिन तेल का आवंटन बढ़ाना चाहिए। डबल इंजन की सरकार अनदेखी कर रहा है। आज भी लोग गांव में केरोसिन तेल से दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं।
सत्ता में चिपके हिन्दू के नाम पर सरकार चलाने वाले आज इस महापर्व में केरोसिन तेल भी नहीं उपलब्ध करा सके। लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई जनवितरण विक्रेता चुपके से वितरण कर रहा है।
