आज बीएड में प्रवेश पाने के लिए एक्जाम कई सेंटर पर लिया गया.
बहुत से लोगों का सपना होता है हम शिक्षक बनकर देश समाज की सेवा करे ,और शिक्षक बनने के लिए बीएड करना जरूरी होता है,
सरकारी संस्थान से बीएड करने के लिय सबकी चाहत होती है कारण एक शुल्क कम ,
दूसरी सरकारी संस्थान ,आज बीएड का इंट्रेंस एक्जाम अलग अलग सेंटरों पर लिया गया ,
परीक्षार्थी कड़े नियम कानून से बहुत परेशान हुए ,जो लोग जूते पहनकर गए थे सभी के जूते उतरवा दिया गया और नंगे पैर मुख्य द्वार से अपने अपने परीक्षा कक्ष में गए ,जिनके फुल बाजू के शर्ट थे उनको मोड़ने के लिए कहा गया .घड़ी उतरवाया गया ,
11 बजे से शुरू होने वाली एक्जाम के लिय साढ़े आठ बजे ही सभी को परीक्षा भवन में बुला लिया गया ,
हालांकि आसान प्रश्न आने के कारण सभी परीक्षार्थी के खुशी देखने को मिल रही थीं विशेष कर महिलाओं लड़कियों में विशेष उत्साह नजर आया .
