लखीसराय जिला के चानन प्रखंड अंतर्गत महेशलेटा पंचायत के मुखिया की मनमानीं,
बसमतिया गांव के राम परीक्षण पासवान को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत रोजगार के लिये आवेदन किया .
जिसमें आवेदन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र,फोटो , शैक्षणिक प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ ग्रामीण में मुखिया से एनओसी चाहिए ,
जब राम परीक्षण पासवान महेशलेटा पंचायत के मुखिया के पास गए तो मुखिया ने सलाह दिया यह बेकार है,सब ठगी करेगा ,बर्बाद हो जाओगे .
जब बोला कि मुझे आप एनओसी दीजिए क्या होगा हम समझेंगे ,तब मुखिया ने साफ मना कर दिया ,और बोला हम लिखकर नहीं देंगे ,.
अब सवाल यह उठता है कि मुखिया का काम रोजगार में मदद करना है या अनोबल तोड़ना ??
इस तरह से पंचायत के कोई रोजगार उद्योग कैसे होगा ???
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी तक आवेदन दिया गया है ,समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं हुई न मुखिया के द्वारा एनओसी दिया गया हैं,
जबकि इसी पंचायत से कई लोग प्रधानमत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अपना उद्योग स्थापित करने हेतु तैयार है,
पर मुखिया के मनमानी ,दबंग रवैया के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं एवं न्याय की उम्मीद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी से लगाए है.
