
खुसरूपुर।प्रखंड सभागार में गुरुवार को ‘आत्मा, पटना’ द्वारा बासंतिक रवि महा अभियान सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसका संयुक्त उद्घाटन बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष, मत्स्य विकास पदाधिकारी और पशुपालन पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बासंतिक रवि फसलों की उन्नत खेती और नई तकनीकों के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना था। ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के सीमित उपयोग और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अश्वनी कुमार चंद्रावल, कृषि समन्वयक अशोक कुमार चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनामिका राज, सहिता निशि और किसान सलाहकार राजेश कुमार, धर्मवीर कुमार एवं पूनम कुमारी सहित कई किसान उपस्थित थे।
