{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":87,"total_draw_actions":36,"layers_used":2,"brushes_used":5,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1,"draw":1,"shape_mask":2,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, घर से 2 देशी कट्टा और 9 कारतूस बरामद, भारी आपराधिक इतिहास आया सामने ।
खुशरूपुर। स्थानीय पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग मामले के मुख्य अभियुक्त अजय कुमार उर्फ गोरेलाल को उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।मालूम हो कि दिनांक 02 नवंबर 2026 को खुसरूपुर थाना कांड सं०-658/26 के प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना कोमल मीणा के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह टीम खुसरूपुर थानाअध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में काम कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी छिपा हुआ है। सूचना के आलोक में टीम ने घेराबंदी कर नालंदा जिला के नगरनौसा थाना के मोनीपुर निवासी देव शरण सिंह के 33 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ गोरेलाल को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार उर्फ गोरेलाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले से ही नालंदा जिला के नागरनौसा थाना कांड संख्या 50/20 (हत्या), कांड संख्या 155/14 (हत्या का प्रयास) और कांड संख्या 22/14 (फायरिंग) का नामजद अभियुक्त है।
पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों को भी खंगालने में जुटी है।गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने ब्लॉक चौक पर हुई फायरिंग और हथियार के संबंध में अजय कुमार से कड़ी पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार नगर के भूसकी निवासी बराहिल गोप के पुत्र धर्मराज कुमार उर्फ विधायक जी के घर पर रखा हुआ है।अजय कुमार की निशानदेही पर गठित पुलिस टीम ने तुरंत धर्मराज कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 02 देशी कट्टा और 09 जिंदा कारतूस बरामद किए।इस अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर खुसरूपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला खुसरूपुर थाना कांड सं०-660/26 दर्ज किया है।
पुलिस गिरफ्तार अजय कुमार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
