बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्थित साहू जैन हॉल के प्रांगण में तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का आयोजन

Share this

रजत जयंती समारोह आयोजित

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 01 नवम्बर ::

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्थित साहू जैन हॉल के प्रांगण में तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया गया। तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने किया, उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान, सम्मान एवं योगदान के सम्बन्ध में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अ.भा.ते.म.मंडल की ट्रस्टी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बैद ने मंडल के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. शांति रॉय ने स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान की चर्चा की। श्रीमती सोनम बागरेचा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बंगाल प्रभारी, श्रीमती शशि बोहरा एवं श्रीमती सीमा बैद बिहार प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल पटना की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।सूत्रों ने बताया कि पटना महिला मंडल जो रजत जयंती समारोह मना रहा है उसमें सभी पूर्व अध्यक्ष, मंत्री एवं समाज की एक एक महिला का योगदान रहा है, आज सुखद अनुभूति हो रही है जिस बीज को बोया, सिंचन किया वो आज वटवृक्ष बन चुका है।

उक्त अवसर पर स्वागत गान की प्रस्तुति अमला टोला कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा की गई। अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, मोमेंटोस एवं साहित्य द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री तनसुख लाल जी बैद, ओसवाल समाज पटना के अध्यक्ष श्री विजय सिंह बोथरा एवं मंडल की संरक्षिका श्रीमती सुशीला बैद ने अपने विचार व्यक्त किए। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ‌की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों एवं अमला टोला कन्या विधालय की बालिकाओं द्वारा दी गई। मंच संचालन श्रीमती निकुंज दुगड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन जैन ने किया।

उक्त अवसर पर पद्मश्री सुधा वर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डॉ. शशि मोहनका, मुकेश हिसारिया, गणेश खेतरीवाल, कमल नौपानी, मुकेश जैन, मनोज बैंगानी, उम्मेद सिंह बैद, प्रकाश पुगलिया, पुनमचंद सिंघी, अंजू दुगड़, अरूणा पुगलिया, सुप्रभा पगारिया, मीना दुगड़, खुशबू भूतोड़िया, प्रीति गेलड़ा, जयश्री पगारिया, मनीषा बैद, भूमिका बैद, दिव्या कोठारी, नितिन चोरड़िया एवं समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।
———

  • Shankhnaad Times

    शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

    Related Posts

    02 अक्टूबर को विद्यापति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती पर मनाया जायेगा जय जवान जय किसान दिवस : अजय वर्मा

    पटना, 28 सितंबर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच इस वर्ष लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह “जय जवान जय किसान” दिवस के रूप में मनायेगा। जयंती समारोह का…

    पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

    बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *