अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के 54 वी राष्ट्रीय कार्यसमिति की 8 वी बैठक कानपुर नगर के मंदाकनी होटल में आयोजित की गई !
समाज की स्तिथि, महासभा का सहयोग, राजनीति दिशा और दशा जैसे कई अन्य मुद्दों पर देश भर से आये सैंकड़ो कार्यसमिति के सदस्य ने अपनी बातें रखी !
इस आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पटना निवासी श्री अमन सिंह कुशवाहा को बनाया गया।

उपस्थित कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने अमन सिंह कुशवाहा के नाम पर मोहर लगाई, साथ ही सभी ने शुभकामनाएं दी !
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा राकेश महतो ने प्रस्ताव पारित किया कि अमन कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा को बनाया जाए, जिसे देश भर से आये कार्यसमिति के लोगो ने सर्वसम्मति से पारित किया जिसमें कई प्रदेशों के अध्यक्ष उपस्तिथ थे।।
