25 जनवरी को प्रयाग रेलवे स्टेशन पर लगभग 1000 उपद्रवी तत्वों के जमा होने, रेलवे ट्रैक जाम, रेलवे इंजन में आग लगाने की सूचना मिली। छात्रों को समझाकर वापस भेजा जा रहा था लेकिन छात्रों के बीच छुपे कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और लॉज में छिप गए ।उनको चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम वहां पर गई और कई लोगों को पकड़ कर लाई। एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी अनावश्यक बल प्रयोग करते दिख रहे हैं, उनको चिन्हित कर 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और कठोरतम विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है ।
उपद्रवी तत्वों के खिलाफ 13 गंभीर धाराओं में थाना कर्नलगंज पर मुकदमा दर्ज हुआ है, 3 नामजद व करीब 1000 अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज़ हुआ। 11 लोगों की टीम बनाई है, अगर जांच में आता है कि कोई विशेष पार्टी संलिप्त है तो चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे, मुकदमा दर्ज़ करेंगे।
अजय कुमार, SSP प्रयागराज
