उन्नाव : अखिल भारत ब्राह्मण महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुमित मिश्रा उन्नाव स्थित आवास में राष्ट्रीय प्रभारी/सरकारी ठेकेदार के.बी.अवस्थी के यहां पहुंचकर माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मिश्रा जी ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि माता जी के जाने पर वे दु:खी हैं और स्वयं को परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में समाहित करते हैं ।
साथ में उपस्थित अजय तिवारी,गोपाल दुबे, राहुल वाजपेई,उमाकांत अवस्थी,रमाकांत अवस्थी काफी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे!

उन्नाव स्थित आवास में राष्ट्रीय प्रभारी के.बी.अवस्थी की माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुमित मिश्रा
