खुसरूपुर: शुक्रवार को सरगम कौशल विकास कला केंद्र के बैनर तले राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय महिला कौशल विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं के बीच महिला घरेलू उद्योग पर चर्चाएं की गई साथ ही सिलाई, बुनाई, कटाई, गीत संगीत प्रशिक्षण, लघु एवं सुक्ष्म कुटीर उद्योग, में कार्य कर रहे महिलाओं को और अधिक उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया समाज के अन्य महिलाओं को रोजगार के क्षेत्रों में जोड़ने की भी कार्य योजना बनाई गई। मौके पर संयोजिका किरण देवी कहा कि आज का यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए समर्पित है हमारी संस्था महिलाओं के कौशल विकास से लेकर उद्योग एवं कला के क्षेत्र में कार्य करवाती है एवं इसकी विधिवत प्रशिक्षण भी देती है। आज के अवसर पर प्रमुख रूप में शहरी आजीविका समूह से सीआरपी बेबी सिंह, सीता देवी पुतुल देवी, पुष्पांजलि, गीता देवी शामिल थी।
