गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड स्थित देवकुंड थाना में तीन वर्षों तक सेवा प्रदान करने वाले पूर्व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह का तबादला ऐच्छिक जिले मुजफ्फरपुर में हो गया है। थानाध्यक्ष अपने परिवार संग बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किए। जिले से विभागीय कागज़ी प्रक्रिया पूर्ण कर शुक्रवार को जब थानेदार अपना थाना छोड़ कर जाने लगे तो थाना गेट के पास सैकड़ों जनता की भीड़ हो गयी। जहां सैकड़ों लोगों ने फुल माला अंगवस्त्र भेंट कर नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर एएसआई संतोष तिवारी, एएसआई गुरूदेव खड़िया, एसआई बीएन चौधरी, कुंदन सिंह, आशुतोष मिश्रा, समाजसेवी राजीव कुमार मिश्रा, शिक्षक पन्नालाल सिंह, पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह, ने गिरीश शर्मा, टूल्लू शर्मा, डॉ संजय मिश्रा, छट्टू द्विवेदी, सुमित मिश्रा, संजय गिरी, मनोज शर्मा, रंभू कुमार, पत्रकार रंजीत कुमार व गौतम कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी व आमजन मौजूद थे।
