कबीर मठ फतुहां में बनेगा गुरुद्वारा गुरु का बाग और धर्मशाला – अवतार सिंह हीत

Share this



 
पटना साहिब आनेवाले सिख श्रद्धालुओं का यह आठवाँ स्थान होगा – ज्ञानी रणजीत सिंह

कबीर मठ फतुहां की मर्यादा देश विदेश में स्थापित करना उद्देश्य –  महन्थ ब्रजेश मुनि

फतुहा, पटना, 2 अगस्त 2022
आचार्य गद्दी कबीर मठ फतुहां में आज मंगलवार को तख्त हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान अवतार सिंह हीत, जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह सहित दर्जन भर सिख श्राद्धालु गरु नानक देव जी द्वारा बनवाये कुआँ का दर्शन करने पधारे।


मठ के संरक्षक महन्थ ब्रजेश मुनि, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार, वरीय पत्रकार अरुण कुमार पाण्डेय, न्यास के सह सचिव हृदय नारायण झा, सदस्य श्रीमती शारदा देवी ने मठ में पधारे अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
मठ के संरक्षक महन्थ ब्रजेश मुनि द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर उदारता पूर्वक सहमति व्यक्त करते हुए अवतार सिंह हीत ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा- ये वो स्थान है जहाँ जाति पाति, धर्म, वर्ग, ऊँच नीच का बन्धन तोड़कर सारी मानवता के कल्याण के लिए साझा उपदेश दिया।


यहॉं तख्त हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा बनाने जा रहा है। गुरु का बाग भी लगाएँगे। फाइव स्टार सुविधा सम्पन्न धर्मशाला भी बनेगा। लंगर का व्यवस्था नियमित रूप से होगा।सिख गुरुओं के प्रति उदारतम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुश होंगे कबीर मठ में सिखतीर्थ का विकास देखकर। 

    जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह ने कहा -यह सद्गुरु कबीर नानक का संगम स्थान होने से सिख श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा तीर्थ है। शरीर की दृष्टि से वे सदियों पहले आये।किन्तु आत्मिक रूप से वे आज भी इस स्थान में विराजमान हैं।
अभी पटना साहिब आनेवाले सिख श्रद्धालुओ के लिए दर्शनीय सात स्थान है। अब आठवाँ स्थान होगा कबीर मठ फतुहां। गपटना साहिब आने वाले श्राद्धालु फतुहां में मत्था टेक कर यहाँ से राजगीर जाएँगे। गुरु नानक देव जी महाराज के कुऍं की ऐसी सेवा की जाएगी कि कुऍं का पानी पीने लायक हो। सद्गुरु की कृपा से ही हमलोगों का यहाँ आगमन हुआ है। गुरु महाराज से प्रार्थना है कि हमें अनुग्रहित करें ताकि देश दुनियाँ में सिख तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध हो जाय कबीर मठ फतुहां।

पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा आचार्य गद्दी कबीर पीठ फतुहा का सिख तीर्थ से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि होगी।इसका सीधा लाभ फतुहां के आम अवाम को मिलेगा। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध स्थान बनेगा कबीर मठ फतुहां।

वरीय राजनीतिक विश्लेषक पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने कहा सिख तीर्थ के रूप में कबीर मठ फतुहां के विकास का 
जो वातावरण बना है वह फतुहां वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने तख्त हरिमन्दिर साहिब के प्रधान को फतुहां कबीर मठ में सिख तीर्थ विकसित करने की संभावना के बारे में बताया।

महन्थ ब्रजेश मुनि ने कहा कबीर मठ फतुहां में मध्यकालीन संतों की विरासत है। इसलिए यहॉ गुरुनानक देव एवं सभी सिख गुरुओं सहित सद्गुरु कबीर, रैदास, दादू, पीपा आदि की विरासतों को भी सहेजने का प्रयास होगा। हमारा उद्देश्य इस कबीर मठ की मर्यादा को देश विदेश स्तर पर प्रतिष्ठित करना है।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

करणी सेना की और से अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजित।

बाढ़ अनुमंडल;- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। शनिवार को करणी सेना की और से आयोजित अभिनंदन समारोह में लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *