हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने मनायी किशोर कुमार की जयंती

Share this


बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे किशोर कुमार : डा. नम्रता आनंद
किशोर कुमार ने संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट पहचान बनायी :डा नम्रता आनंद
पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन के म्यूजिकल विंग हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने हर दिल अजीज कलाकार-पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांघ दिया।


किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या एक शाम किशोर दा के नाम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलाकारों किशोर कुमार
के गाये सदाबहार गीतों पर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, डा. नम्रता आनंद, रत्ना गांगुली, युवराज सरगम ,कुंदन तिवारी श्रेया श्रीवास्तव और बाल कलाकार पिंटू सरगम शामिल रहे।कलाकारों ने किशोर कुमार के गाये सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी। इसके बाद केक काटकर किशोर कुमार का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने किया।


इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है।

उनकी आवाज में जादू था। वह किभी गाने को अपनी आवाज देते थे वह यादगार बन जाता था। गायकी की दुनिया में परचम लहराने वाले किशोर कुमार भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं।

उनकी मधुर आवाज उनके प्रशंसकों के दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे।पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी आवाज की दीवानी है।


प्रेम कुमार ने कहा , किशोर कुमार महान पार्श्व गायक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और निर्देशक थे। गायन के साथ साथ उनमें जबरदस्त अभिनय शैली थी।

किशोर कुमार को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल और प्रसिद्ध गायकों में से एक माना जाता है। सुरों के बादशाह रहे किशोर कुमार की आवाज आज भी दिल को छू लेते हैं।


दिवाकर कुमार वर्मा ने कहाभारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा स्तम्भ किशोर कुमार जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट छाप बनाये है, जिनकी सुरीली अद्वितीय आवाज हर रोज हमें दीवाना करती है।

अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को डा. नम्रता आनंद ने सम्मानित किया।

  • Shankhnaad Times

    शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

    Related Posts

    अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

    लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

    भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

    मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *