हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन : डा. नम्रता आनंद

Share this

पटना, 13 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।


हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है,जिससे भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे हर घर में फहराया जा सके।इसी क्रम में मध्य विधालय सिपारा के 200 से अधिक छात्रों के बीच तिरंगा का वितरण किया।मध्य विधालय सिपारा के छात्रों ने अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रभात फेरी निकाली।

मध्य विधालय सिपारा की शिक्षिका राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। छात्रों को मध्य विद्यालय सिपारा के मुख्य प्रवेश द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति के जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम,घर-घर तिरंगा लगाएंगे, अमृत महोत्सव मनाएंगे जैसे नारे लगाये।बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों की मानव श्रृंखला के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रभात फेरी में बच्चों ने घूम-घूम कर 13 से 15 अगस्त के तक तिरंगा फहरा कर राष्ट्र एकता का संदेश देने का आह्वान किया।सिपारा के पोषक क्षेत्रों में बच्चों ने यह संदेश हर घर में जा कर दिया।


इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा,“हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है।तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है।इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। इस गतिविधियों का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, संस्थानों सभी जगह तिरंगा लहराएं।हम राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने के लिए लगातार अपने तिरंगे से प्रेरणा लेते हैं।

हमारा तिरंगा हमें देश की सेवा करने और देशवासियों के प्रति समर्पित होने की भावना से ऊर्जान्वित करता है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले और देश कि आज़ादी के 75 वर्षों का महोत्सव एक साथ मिलकर मनाएं।


मध्य विद्यालय सिपारा के प्राचार्य कृष्णनंदन प्रसाद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई गयी । उन्होंने बताया कि विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के जरिए यही संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वतंत्रता के 75वें पर्व पर हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। ये देश का मान-सम्मान है। एकता और अखंडता का प्रतीक है।इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।


इस अवसर पर मध्य विद्यालय सिपारा के शिक्षक राजेश रंजन ,कुमारी श्वेता रानी, पद्मावती कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, मंजू कुमारी, उर्मिला कुमारी, विद्या कुमारी, नीलम शर्मा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *