मेयर पद कौन जीता कौन हारा….

Share this

बिहार के 17 नगर-निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के परिणाम आ गए हैं। गया को छोड़कर 16 शहरों में मेयर महिलाएं बनी हैं, जबकि 7 सीटें ही महिलाओं के लिए रिजर्व थीं। 17 में से 6-6 मेयर बीजेपी और महागठबंधन में शामिल पार्टियों के समर्थित बने हैं, जबकि 3 बीजेपी समर्थित डिप्टी मेयर चुने गए। वहीं महागठबंधन में शामिल पार्टियों के 5 डिप्टी मेयर बने हैं।

राज्य के चार बड़े नगर निगमों की बात की जाए तो 3 पर बीजेपी ने कब्जा किया है, जबकि गया में महागठबंधन का मेयर चुना गया है। पटना मेयर पद पर बीजेपी समर्थित सीता साहू ने जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रत्याशी आरजेडी समर्थित महजबीं को हराया है। सीता साहू को 1 लाख 54 हजार 791 वोट मिले तो वहीं डॉ महजबीं को 75 हजार 185 वोट मिले। डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी समर्थित कैडिंडेट रेशमी चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की है।

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेत्री निर्मला साहू, भागलपुर में डॉ. वसुंधरा लाल और गया में वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान मेयर बने हैं।

17 नगर निगम में मेयर के रिजल्ट

नगर निगम जीते समर्थित
पटना सीता साहू बीजेपी
भागलपुर डॉ. वसुंधरा लाल बीजेपी
मुजफ्फरपुर निर्मला देवी बीजेपी
गया वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान महागठबंधन
कटिहार उषा देवी अग्रवाल बीजेपी
सासाराम काजल कुमारी –
बिहारशरीफ अनीता देवी –
आरा इंदु देवी बीजेपी
छपरा राखी गुप्ता बीजेपी
मोतिहारी प्रीति गुप्ता राजद
बेतिया गरिमा देवी सिकारिया –
सीतामढ़ी रौनक जहां परवेज –
दरभंगा अंजुम आरा –
समस्तीपुर अनीता राम कांग्रेस
पूर्णिया विभा कुमारी जदयू
मुंगेर कुमकुम देवी जदयू
बेगूसराय पिंकी देवी जदयू
17 नगर निगम में डिप्टी मेयर के रिजल्ट

नगर निगम जीते समर्थित
पटना रेशमी चंद्रवंशी बीजेपी
मुजफ्फरपुर मोनालिसा –
भागलपुर सलाउद्दीन हसन राजद
गया चिंता देवी महागठबंधन
कटिहार मंजूर खान –
सासाराम सत्यवंती देवी –
बिहारशरीफ आइशा शाहीन
आरा पूनम देवी बीजेपी
छपरा रागनी देवी –
मोतिहारी लालबाबू प्रसाद गुप्ता बीजेपी
बेतिया गायत्री देवी –
सीतामढ़ी आशुतोष कुमार –
दरभंगा नाजिया हसन –
समस्तीपुर रामबालक पासवान जदयू
पूर्णिया पल्लवी गुप्ता जेडीयू
मुंगेर खालिद हुसैन –
बेगूसराय अनीता देवी आरजेडी
सबसे दिलचस्प परिणामों को भी जानिए

1- सड़कों पर झाड़ू लगाने वालीं चिंता देवी बनी गया की डिप्टी मेयर: गया नगर निकाय चुनाव में गया की डिप्टी मेयर बनीं चिंता देवी अपने प्रतिद्वंदी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। 62 साल की चिंता देवी सड़कों पर झाड़ू लगाती थीं। साल 2020 को रिटायरमेंट होने के बाद गया के केदारनाथ मार्केट में सब्जी बेचने का भी काम करती हैं।

2- पूर्व कैबिनेट मंत्री बने पार्षद: लालू कैबिनेट के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गए। राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी समस्तीपुर नगर निगम में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे। वह वार्ड 38 से चुनाव जीत गए हैं। वह 1995-2000 के बीच लालू प्रसाद के मंत्रीमंडल में पहले राज्य मंत्री बने। फिर कैबिनेट मंत्री बने। गांव में निर्विरोध मुखिया भी रहे हैं। राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सबसे बड़ी जीत बेतिया नगर निगम मेयर की

सबसे बड़ी जीत बेतिया में मेयर पद पर गरिमा सिकारिया की है, इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी रजिया बेगम को 63 हजार 2 सौ 58 वोट से हराया। उन्हें 73 हजार 7 सौ 48 वोट मिले।

सीतामढ़ी और बेगूसराय में रिजल्ट को लेकर बवाल हुआ
सीतामढ़ी और बेगूसराय में मतगणना के दौरान हंगामा हुआ। सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा में दोबारा काउंटिंग के बाद प्रशासन ने रौनक जहां परवेज के जीत की घोषणा कर दी थी। वहीं बेगूसराय में नगर निगम के उप मेयर पद का परिणाम घोषित होने के बाद दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर हंगामा किया।

पटना के एएन कॉलेज में काउंटिंग प्रक्रिया चली।
17 नगर निगम के लिए 358 दावेदार हैं मैदान में थे
दूसरे चरण में 17 मेयर पदों के लिए 358 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राजधानी पटना का मेयर पद इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार इस बार पटना से ही किस्मत आजमा रहे थे, जबकि बेतिया और भागलपुर में सबसे कम उम्मीदवार थे। पटना में मेयर के पद के लिए 32 प्रत्याशी थे। सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में 30 प्रत्याशी के बीच मुकाबला था। वहीं, सासाराम, मुंगेर और गया नगर निगम क्षेत्र में 29-29 प्रत्याशियों मैदान में थे।

पूर्णिया नगर निगम में 27 मेयर प्रत्याशी मैदान में रहे।

आरा नगर निगम के लिए बने काउंटिंग सेंटर पर भी जुटी भीड़।
आरा नगर निगम के लिए बने काउंटिंग सेंटर पर भी जुटी भीड़।
सबसे कम प्रत्याशी बेतिया और भागलपुर में थे
आरा में 25, छपरा में 24, बिहारशरीफ में 22 , बेगूसराय में 19 , मोतिहारी में 18, मुजफ्फरपुर में 15, समस्तीपुर में 15, कटिहार में 14, दरभंगा में 12 मेयर प्रत्याशी थे। बेतिया नगर निगम और भागलपुर नगर निगम क्षेत्र 9 – 9 प्रत्याशी थे।

51 नगर पंचायत-परिषद का मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का रिजल्ट
बिहार में दूसरे चरण में कुल 49 नगर पंचायत और 2 नगर परिषद में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का परिणाम घोषित हो गया है।

बेतिया में पूर्व डिप्टी CM रेणू देवी की बहू हारीं:बुलेट वाली गरिमा देवी बनीं मेयर; BJP विधायक की भाभी वार्ड पार्षद चुनाव में पराजित हुई।

बेतिया में नगर निकाय चुनाव के दूसरे फेज का रिजल्ट शुक्रवार को आ गया है। इसमें मेयर पद और एक वार्ड पार्षद पद का रिजल्ट काफी रोचक रहा। बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम सह बेतिया विधायक रेणु देवी की बहू सुरभि घई मेयर पद का चुनाव हार गईं।

सुरभि घई रेणु देवी के भतीजे की पत्नी है। वहीं, बेतिया से चनपटिया BJP विधायक उमाकांत सिंह की भाभी वार्ड नंबर 33 से पराजित हुईं है।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *