पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में दुल्हिन बाजार प्रखंड के सदावेह रोड व सोरमपुर रोड स्थित हाईटेक रेजिडेंशियलस्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष राणा प्रताप ने कहा देश के वीर जवानों की शहादत को राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। सदियों तक इतिहास उनका गुणगान करता रहेगा। भारत के इतिहास में पुलवामा आतंकी हमले के प्रत्युत्तर में सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से देश ने एक पराक्रम का परिचय दिया था।
सभा में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंकित प्रताप सिंह ने कहा आप भारत का भविष्य हैं। आपका राष्ट्रभक्ति का संस्कार दृढ़ रहे यह संकल्प मन में पक्का होना चाहिए। देश है तो हम हैं। यह विचार करके ही हमें हर कार्य करना चाहिए।
आयोजित कार्यक्रम में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों ने वीर शहीद अमर रहें जैसे उद्घोष लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं।
किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
Contact Us 9470065061