IPL 2023 : IPL से संन्यास लेंगे धोनी ! हैदराबाद को हराने के बाद दिया ऐसा बयान :

Share this

MS Dhoni retire from IPL! : IPL 2023 में कल CSK और SRH के बीच मुकाबला हुआ। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद के खिलाफ इस IPL मैच में धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक बयान से क्रिकेट जगत में तूफान मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद संन्यास के संकेत दे दिए हैं।

धोनी ने दिए संन्यास के संकेत

MS Dhoni retire from IPL! : चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से खुश होकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि 2 साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है।

सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा, ‘और क्या कहूं। अब कुछ कह चुका हूं। यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। यहां खेलना अच्छा लगता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है।’

धोनी ने के इस बयान ने मचाया हड़कंप

MS Dhoni retire from IPL! : CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा , ‘बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा, लेकिन कोई शिकायत नहीं। यहां पर मैं पहले फील्डिंग को लेकर हिचकिचा रहा था, क्योंकि मुझे लगा कि ज्यादा ओस नहीं होगी।

हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों खासकर पथिराना ने भी।’ रवींद्र जडेजा की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद डेवोन कॉनवे के 57 गेंदों पर नाबाद 77 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने आठ गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 138 रन बनाए।

पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची चेन्नई

MS Dhoni retire from IPL! : कॉनवे 57 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। कॉनवे और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। दोनों ने पावरप्ले में 50 रन जोड़े।

इस जीत के साथ चेन्नई छह मैचों में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के भी छह मैचों में आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के कारण वे पहले और दूसरे स्थान पर हैं। सनराइजर्स छह मैचों में चार अंक लेकर दस टीमों में नौवें स्थान पर हैं।

जडेजा ने झटके तीन विकेट

MS Dhoni retire from IPL! : इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को खुलकर खेलने ही नहीं दिया। जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

सनराइजर्स के लिए सर्वाधिक 34 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। हैरी ब्रूक (18) और शर्मा ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े जबकि शर्मा और राहुल त्रिपाठी (21) ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की।


  • Related Posts

    समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

    पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

    खुशरूपुर प्रखंड कार्यालय कर्मियों का हुआ भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह।

    पटना व्यूरो रिपोर्ट सुधांशू शांडिल्य…. खुसरूपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्मियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *