गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया गया …..

Share this

स्थान:- वैशाली (बिहार)

संवाददाता नीरज कुमार

पातेपुर स्थित लोक आस्था का महान केंद्र श्रीराम-जानकी मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन समारोह का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।


श्रीराम-जानकी मठ के पृष्ठ भाग में कलकल बहती नून नदी के तट पर अनंत विभूषित लोकोपकारी साकेतवासी महंत रामानंद दासजी महाराज के समाधिस्थल पर विशेष पूजन समारोह का आयोजन किया गया था।

श्रीराम-जानकी मठ के राज पुरोहित आचार्य पंडित देवेंद्र झा के नेत्तृत्व में संस्कृत कॉलेज व स्थान के विद्वत पुरोहितों की मंडली ने समवेत स्वर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु पूजा प्रारंभ कराया।

श्रीरान-जानकी मठ के महंत बाबा विश्वमोहन दासजी महाराज ने साकेतवासी गुरु महाराज का विधिपूर्वक पूजन किया।

इस मौके पर उपस्थित कोआही मठ के महंत दयानंद दास, जगन्नाथ चौधरी , व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सनोज पासवान, जीडीएस हाईस्कूल के निदेशक लक्ष्मण सिंह, विजय झा, शिवशंकर साह, डाक्टर श्याम सुंदर, पुर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद छोटू, बैजनाथ पासवान, कुंदन शर्मा, समेत सैंकड़ो लोगों ने दिवंगत महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिवंगत महंत को पुष्पांजलि अर्पित की।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *