BJP के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

Share this

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो गये हैं। उनके लिए खुलने वाले दरवाजे की चाभी को गंगा में फेंक दिया गया है। जो कभी भी नहीं निकल सकता। भाजपा के साथ नितीश कुमार की गई धोखाधड़ी को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी एवं चालीस की चालीस सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उक्त बातें पुर्व मंत्री विधान पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसमपर्क अभियान के तहत बुधवार को पातेपुर हाईस्कूल सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने ने कहा कि केंद्र भाजपा ने नितीश कुमार सम्मान देने में कोई कमी नहीं की सम्मान के साथ ताज भी दिया भाजपा बड़ी पार्टी के साथ ही बिहार में संख्या में भी अधिक होने के बाद भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बनाया। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नृततव में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका सम्मान के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नृततव में देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है अब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता उन्होंने ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को पुनः जिताने की अपील की। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया गया है चाहे वह कोरोना काल में टीकाकरण हो या मुफ्त अनाज या प्रधानमंत्री आवास, एवं आयुष्मान भारत कार्ड सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को एक समान दिया गया जो विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो कभी पुरा नही होगा बिहार की जनता उनके रवैए से अवगत हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्के सपनों को चकनाचूर कर देगी। इस अवसर पर पुर्व मंत्री एवं विधायक ने संयुक्त रूप से खेसराही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार को नगर पंचायत पातेपुर का मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष अजबलाल साह ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सज्जाद अहमद फिदवई(मुखिया )मोहम्मद असगर अली, श्याम किशोर ठाकुर, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, राघवेन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष रामनंद राय, बिंदेश्वर राय, जयलाल सहनी, उमेश कुमार विभु, मुखिया मोहम्मद सज्जाद, रामनरेश राय, धनेश मिश्रा, नरेश राय, रामकुमार कुशवाहा, अमरेश पासवान, विकास मिश्रा,रविकेश आर्य, दिनेश साह, राकेश कुमार साह रीता राम, फ़िरदौस बेगम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने डभैच, बरडीहा एवं चकनसीर में भव्य स्वागत किया।

Related Posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू।

लदनियां/बिहार सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को प्रत्येक कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर पर विधिवत प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा में लगभग…

भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का हुआ सफल आयोजित।

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांडेंट स्तरीय समकक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष से 48वीं वाहिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *