हायाघाट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधानसभा सदस्य भोला यादव को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी को सदस्य बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। इसको लेकर बहेड़ी प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी, उप प्रमुख राजन कुमार सिंह, नीतीश यादव, रामशंकर सिंह सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

पूर्व विधायक भोला यादव को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव चंद्रावती देवी, उघरा महापारा के मुखिया निरंजन यादव,राजद नेता शशि भूषण प्रसाद, ललित यादव, दशरथ यादव ,रामसेवक भगत एवं प्रदेश युवा महासचिव गोविंद यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके अध्यक्ष बनाए जाने से बोर्ड में सुधार निश्चित है।
