जीवित्पुत्रिका व्रत जीमुतवाहन पुजा के लिए जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत के रणटोल में 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।
इस बाबत पुजा समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया की 14 वर्षों से लगातार जीमुतवाहन पुजा समिति के द्वारा परकौली रणटोल में धुमधाम से जीमुतवाहन पुजा का आयोजन किया जाता हैं।
इस अवसर पर मेला का आयोजन के साथ साथ व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए संध्या में कथा वाजक द्वारा कथा एवं रात में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
जीमुतवाहन व्रत रखनेवाली महिलाएं नहाय खाय के बाद सात्विक भोजन करके व्रत करने का संकल्प लेती हैं और अगले दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
ऐसा मान्यता हैं की इस व्रत में महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और उनसे अपनी संतान की दीर्घायु और सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं।
जीमूतवाहन पुजा कलश शोभा यात्रा में अध्यक्ष दिनेश यादव समाजसेवी ओम प्रकाश यादव,पुजा समिति के सदस्य राम वृक्ष यादव,विजय यादव,झरी यादव,लालू यादव,पप्पू यादव,दिलीप कुमार,कमलेश कुमार सहित अन्य सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
