Share this
मधुबनी/अयाची नगर युवा संगठन के सदस्य एक बार फिर से एक माता के जान बचाने के लिए आगे आए।
मधुबनी जिले के लखनौर प्रखण्ड के 39वर्षीय रानी राय के लिए “बी नेगेटिव” खून की आवश्यकता थी। कम हेमोग्लोबिन होने के कारण सर्जरी रुक गया था।
रेयर ग्रुप होने के कारण ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड पिछले कई महीनों से नही था, जिसके कारण ब्लड नही मिल पा रहा था। मरीज की स्थिति चिंताजनक हो गई थी। ततुपरांत लक्ष्मण राय द्वारा अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को स्थिति से अवगत कराया।
स्थिति को देखते हुए विक्की मंडल बिना विपरित मौसम होने के वाबजूद बिना विलंब किये संस्था के बी नेगेटिव डोनर संतोष कुमार चौपाल को सदर ब्लड बैंक,मधुबनी पहुँच कर उस माता के लिए रक्तदान करवाये।
मौके पर विक्की मण्डल ने कहा संस्था द्वारा अभी तक 700 से अधिक यूनिट ब्लड जरुरतमंद को उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ लगातार रक्तदान जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस क्रम में ब्लड बैंक कर्मी विश्वजीत कुमार, कंचन कुमारी, राजा चौपाल उपस्थित थे।