जयनगर/मधुबनी जिला के जयनगर में कमलानदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होने से नदियों की जल स्तर बढ़ने लगी है। शनिवार को कमला नदी का जल स्तर में तड़के सुबह से ही बढ़ने लगा। शाम 5बजे के करीब 3बजे कमला की जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इस बाबत कमला प्रमंडल के अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। उस हिसाब से कमला की जल स्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। कमला की आठों फाटक काे खोल दिया गया है। हर साल हजारों ग्रामीण कमला में आने वाली बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।
नेपाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रो में विगत कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। जिसके वजह से कमला समेत अन्य नदियों की जल स्तर बढ़ रहा है।
बता दे कि नदी का कटाव होने से कई घर कमला में समा जाते हैं कमला की कोख में बसी उक्त गांव में एक दर्जन से अधिक घर कमला की मुहाने पर है। जल स्तर और बढ़ने एवं कटाव होने की स्थिति में कई घर कमला में समा सकती है। नदी किनारे बसे लोग बाढ़ को लेकर डरे एवं सहमे हुए हैं। इस आज भी लोगो की आंखों से पिछले साल की प्रलयकारी बाढ़ का तबाही का मंजल ओझल नहीं हुआ है। 13 जुलाई 2019 को आयी भयानक बाढ़ ने अपनी पिछली सारी रेकॉर्ड को तोड़ दिया था।

