दरभंगा नगर के मशरफ बाजार स्थित संस्थापक व पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के आवासीय परिसर में वैश्य सूड़ी समाज समिति बैठक जिलाध्यक्ष सुनील गड़ाई के अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के संचालन हेतु तत्काल रामनाथ पंजियार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया जाय, वहीं सुनील गड़ाई को संरक्षक बनाया गया।
गौरतलब है कि बतौर जिलाध्यक्ष सुनील गड़ाई जनसुराज पार्टी से जुड़ चुके हैं। जनसुराज एक राजनीतिक दल बन गया है। जबकि समिति का स्पष्ट नियम है कि जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर वही व्यक्ति रह सकते हैं, जो किसी राजनीतिक दल के पद पर नहीं हो। इसलिए संगठन के बेहतर संचालन हेतु कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया।
मालूम हो वैश्य सूड़ी समाज समिति का सदस्यता अभियान चल रहा है, दिसंबर में सदस्यता अभियान समाप्त हो जाएगा। उसके बाद संगठन का पुनर्गठन होगा, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा।
इस मौके पर संस्थापक व पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि सूड़ी समाज का यह संगठन तीनों जिला में काफी मजबूत है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में सुनील गड़ाई के नेतृत्व में हुई कार्यों की जमकर प्रसंशा की। स्वजातिय संगठन से निकल कर पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उनके उज्जवल भविष्य की हम सभी मंगलकामना करते हैं।
इस मौके पर सभी उपस्थित पदाधिकारी ने सुनील गड़ाई और संगठन के प्रति उदगार प्रकट किया।
सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में और अधिक ऊर्जा से संगठन के कार्यों का संचालन कर सूड़ी समाज को मजबूत करेंगे।
दिसंबर में उत्तर बिहार सूड़ी सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर संरक्षक सुनील गड़ाई ने कहा कि सर्व समाज के हित और कल्याण की बात वैश्य सूड़ी समाज समिति करती है। हमारे पूर्वजों ने सदियों से यह कार्य कर रही है।
नये बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामनाथ पंजियार ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी, संरक्षक और सदस्यों के सहयोग से हम इसे आगे ले जाएंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष अजय पंजियार, ज़िला उपाध्यक्ष राजेश पूर्वे, जिला उपाध्यक्ष मनीष मेहता, महानगर अध्यक्ष राजा राउत, मीडिया प्रभारी मनीष महासेठ, अजीत महतो, बब्लू पंजियार, दीपक पंजियार, उमेश राउत, जयकिशुन राउत, राज कुमार नायक, बेनीपुर अनुमंडल अध्यक्ष अरविंद नायक, वार्ड अध्यक्ष दीपक खर्गा, वरुण महतो, सरोज शुभम सहित कई लोग उपस्थित थे।
