जयंती पर याद किये गए राष्ट्रपिता गांधी, लाल बहादुर शास्त्री।

Share this

गांधी जयंती के अवसर पर जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास संगठन गोबरौरा के द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों द्वारा गांव की सड़कों एवं गली-मोहल्लों की सफाई की गई। बाद में सदस्यों ने गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दिन दयाल सिंह, सचिव राम बाबू यादव, कोषाध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, कामेश्वर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किसान भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष राम सागर पासवान,राजाराम यादव,अमर राण,राजेन्द्र प्रसाद यादव,मनोज गोइत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों में भी गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    भव्य कलश शोभायात्रा के साथ लदनियांप्रखंड में शुरु हुआ शारदीय नवरात्र।

    मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में इस बार शारदीय नवरात्रा शुरू हो कर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। भव्य कलश शोभायात्रा के साथ इस प्रखंड क्षेत्र में 21 जगहों…

    खजौली प्रखंड में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरु हुआ शारदीय नवरात्र।

    गुरुवार को जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के ठाहर,मंगती,दतुआर,खजौली गांव,रसीदपुर,बेहटा,करमौली,मरुकिया, मकुनमा,महराजपुर,गबरौरा सहित विभिन्न गांव में बड़ी ही धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र की आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *