Share this
गुरुवार को शारदीय नवरात्र आरंभ होने के साथ ही संपूर्ण जिले का वातावरण भक्तिमय हो गया है। जिले के खुटौनाप्रखंड क्षेत्र के खुटौना बाजार, लौकहा बाजार, दुर्गी पट्टी, ललमनियां, अरनामा, चतुर्भुज पिपराही, परसही, मझौरा, बौरहा तथा नहरी समेत अनेक स्थानों पर आकर्षक पंडाल निर्मित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना आरंभ हो गई है।
खुटौना बाजार में प्रखंड मुख्यालय से पूर्ब स्थित भव्य पंडाल से सुसज्जित दुर्गा मंदिर में लगातार तैयारी चल रही है। यहां दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए दुर्गा पूजा समिति गठित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साह हैं, जबकि शंभु कुमार स्थाना इसके उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
प्रमोद कुमार मंडल इसके सचिव, धर्मेंद्र कारक कोषाध्यक्ष तथा विजय कुमार सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा बहुत से उत्साहित युवक समिति के कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इन सभी की देखरेख में पंडाल की सजावट तथा अन्य व्यवस्था की जा रही है।