महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया।

Share this

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिरौल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया।

शिक्षकों ने बताया कि दो अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। महात्मा गांधी जिन्हें हम प्यार से बापू भी कहते हैं।

इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सत्य में अहिंसा का मार्ग बताया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाया, स्वच्छता का महत्व बताते हुए सादा जीवन उच्च विचार और सबके लिए समानता का संदेश दिया। गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री भी स्वतंत्रता संग्राम के लिए सक्रिय हुए। स्वतंत्रता संग्राम में वे कई बार जेल गए और आजादी के बाद भी उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव व विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया व पुष्प अर्पित किए। विद्यालय की शिक्षिका पूनम मिश्रा ने भी सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने हमें स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का महत्व सिखाया है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना चाहिए व लाल बहादुर शास्त्री ने हमें सादगी, विनम्रता, देश भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, शांति और अहिंसा का महत्व समझाया। यशवंत कुमार ने कहा कि गांधी जी ने हमें सिखाया है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
इस मोके पर मौजूद शिक्षक सुग्रीव कुमार, प्रभाष कुमार, महेंद्र दास, चंद्र गुप्त अशोक वर्धन, आशा देवी,सुधा कुमारी, सुंदरी पांडेय,पूजा कुमारी, रानी कुमारी, सहवाज हुसैन, रजनीगंधा, सहित सैकड़ों छात्र छात्रा मौजूद थे।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    भव्य कलश शोभायात्रा के साथ लदनियांप्रखंड में शुरु हुआ शारदीय नवरात्र।

    मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में इस बार शारदीय नवरात्रा शुरू हो कर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। भव्य कलश शोभायात्रा के साथ इस प्रखंड क्षेत्र में 21 जगहों…

    खजौली प्रखंड में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरु हुआ शारदीय नवरात्र।

    गुरुवार को जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के ठाहर,मंगती,दतुआर,खजौली गांव,रसीदपुर,बेहटा,करमौली,मरुकिया, मकुनमा,महराजपुर,गबरौरा सहित विभिन्न गांव में बड़ी ही धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र की आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *