
Share this
गुरुवार को जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के ठाहर,मंगती,दतुआर,खजौली गांव,रसीदपुर,बेहटा,करमौली,मरुकिया, मकुनमा,महराजपुर,गबरौरा सहित विभिन्न गांव में बड़ी ही धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र की आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव स्थित पूजा पंडाल से भव्य कलशशोभा यात्रा झांकी निकाली गई।शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे प्रखंड सहित आस पास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
गुरुवार की तड़के सुबह से ही चारों दिशाएं मा भगवती दुर्गा की जय-जयकारों से गूँजमय बना हुआ था। इस दौरान बैष्णवी दुर्गा पूजा समिति खजौली गांव के द्वारा नवरात्रा की प्रथम दिन 351 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा की विधिवत रूप से भाजपा वरीय नेता व स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भारती,ललीत कुमार महतो,भोगेंद्र चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया।
शोभायात्रा में शामिल कन्याओं के द्वारा पवित्र कमला नदी के चतरा घाट पर कलश भरने के बाद विभिन्न गांव के परिक्रमा करते हुए खजौली गांव स्थित बैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा, जहां पंडित पंकज झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी सत्य नारायण महतो के द्वारा विधिवत रूप कलश स्थापना करते हुए मा दुर्गा की प्रथम स्वरूप की पूजा आरंभ किया गया। मालूम हो कि बर्ष 2016 से पूरे विधि विधान के साथ बैष्णवी दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवता की प्रतिमा निर्माण कर पूजा अर्चना किया जा रहा है। वही रसीदपुर हाई स्कूल के परिसर में महा बैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव स्थित बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब से कन्याओं के द्वारा कलश भरने के बाद गांव परिक्रमा करते हुए पूजा पंडाल पहुंचा, जहाँ आचार्य प्रबोध झा ,रामस्वरूप पासवान,दुखी राय,आशु झा के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटने के बाद पुजारी गुलाब मोहन झा के द्वारा मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापना करने के बाद प्रथम दिन का पूजा प्रारंभ किया गया। वही दूसरी ओर रसीदपुर के फुलचनियाँ चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित मा बैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा 551 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं के द्वारा राज राजेश्वरी मंदिर परिसर स्थित तालाब से कलश भरने के बाद मा की जयजयकार लगाते हुए पूजा पंडाल पहुंचने पर भाजपा वरीय नेता व स्वर्ण व्यवसायी अमर नाथ प्रसाद बेंता सरपंच रामानन्द ठाकुर,पूर्व मुखिया चंद्रमोहन राय उर्फ बिजली के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा विधिवत रूप से प्रारंभ किया। इस दौरान पूजा समिति के संयोजक चंद्रमोहन राय उर्फ बिजली ने बताया कि यहां बर्ष 2022 से विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया जा रहा है।
इस मौके पर रामसौदागर सिंह,ललन राय, रंजीत चौधरी,प्रदीप राम रमण, विजय भगत,राम नारायण चौधरी,रविंद्र सिंह,राम किशुन यादव,धीरज कर्ण, विमल दास,विक्की झा,बाचस्पति झा,अमलेश पाठक,मनीष मंडल, रामाशीष पासवान,शोभा साहू,महिंद्र महतो,लालतेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।