भव्य कलश शोभायात्रा के साथ लदनियांप्रखंड में शुरु हुआ शारदीय नवरात्र।

Share this

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में इस बार शारदीय नवरात्रा शुरू हो कर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। भव्य कलश शोभायात्रा के साथ इस प्रखंड क्षेत्र में 21 जगहों पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की सामुहिक पूजा-अर्चना विधिवत शुभारंभ हो गया। यह पूजा सकुशल संपादित करने को लेकर सभी पूजा समितियों द्वारा जोरशोर से तैयारियां की गई है। मुख्य बाजार लदनियां,दोनवारी, पिपराही,खाजेडीह,पदमा,सिधपकला से लेकर गांव तक 21 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों सजानें का कार्य कुशल कारीगरों के द्वारा तो मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार दिन रात एक कर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जबकि रंग शालाओं में देवी देवताओं को साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया गया है। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कलश यात्रीयों एवं प्रखंड क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों एवं पूजा स्थल पर सज्जे छोटे-बड़े दूकान के कारण रौनक बढ़ गई है। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं और घर घर शुभ वेला दस्तक दे दी है। कहीं शादी, तिलक,गॄह प्रवेश होंगे। चारों तरफ या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मन्त्रोंचारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शांति और सौहार्दपूर्ण नवरात्रा संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा तैयारियां भी चाक-चौबंद इंतजाम के साथ है।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    जनकपुरधाम के विकास के लिए पर्यटन विकास आवश्यक : मुख्य मंत्री।

    जनकपुर/नेपाल नेपाल के जनकपुरधाम के गोपाल धर्मशाला में दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व को देखते हुए जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के द्वारा आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन मधेश प्रदेश…

    आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित मधेपुर प्रखंड पर डीएम स्वयं रखे हुए हैं नजर, मेडिकल कैंप भी चालू।

    मधुबनी जिले के आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव, बकुआ,बड़गंवा,बसिपट्टी पंचायत के प्रभावित वार्डो में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। गौरतलब हो कि उक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *